Ravindra singh bhati biography, रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय

Ravindra singh bhati biography,रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय:- आज राजस्थान का प्रत्येक व्यक्ति रवींद्र सिंह भाटी के बारे में जानता है, वर्तमान में ये बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक है, उनके जन्म दिवस 3 दिसंबर के दिन रवीद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा से 3950 वोटों से MLA का चुनाव जीते। रविंद्र सिंह भाटी ने चुनावी समय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए किन्तु पार्टी द्वारा उन्हे MLA पद के लिए टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा और साथ ही चुनाव में विजय भी प्राप्त की। रविंद्र सिंह भाटी (2023) 33 वर्ष के युवा नेता है। (ravindra singh bhati ka jivan parichay/रविंद्र सिंह भाटी विकिपीडिया)

Ravindra singh bhati biography |रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय
Ravindra singh bhati biography | रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय

Ravindra singh bhati biography | रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय

रविंद्र सिंह भाटी का जन्म 3 दिसम्बर 1990, बाड़मेर (राजस्थान) के दुधोड़ा में एक भाटी राजपूत परिवार में हुआ, रविंद्र सिंह भाटी को जय नारायण व्यास विश्वविधालय में पढ़ाई के दौरान राजनीति की और रुचि बढ़ी। रविंद्र सिंह भाटी के पिता का नाम शैतान सिंह भाटी तथा माताजी का नाम अशोक कुवर है, रविंद्र सिंह भाटी की पत्नी का नाम धनिष्ठा कुवर है, रवींद्र सिंह को रवसा और रवि के उपनाम से भी जानते है। इनका परिवार किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रस्थभूमि से संबंध नहीं रखता है किन्तु रविंद्र सिंह भाटी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति को अपने करियर के रूप में चयन किया।

Ravindra Singh Bhati date of birth (DOB):- जन्मतिथि

रवींद्र सिंह भाटी जा जन्म 3 दिसम्बर 1990 को हुआ उनकी वर्तमान आयु 33 वर्ष है।

Ravindra singh bhati biography

नाम रवींद्रसिंह भाटी
पद / पेशा विधायक
विधानसभा क्षेत्र शिव (बाड़मेर)
जन्म तिथि 3 दिसम्बर 1990
जन्म स्थान दुधोड़ा (बाड़मेर)
आयु 33 वर्ष
पिता शैतान सिंह भाटी
माता अशोक कुवर
पत्नी धनिष्ठा कुँवर
शिक्षा BA- LLB
स्कूल शिक्षा दर्श विध्या मंदिर हरसानी तथा नोबल्स मयूर अकादमी
कॉलेज जय नारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान
धर्म हिन्दू
Ravindra singh bhati biography – रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय

रविंद्र सिंह भाटी की प्रारम्भिक शिक्षा

रविंद्र सिंह भाटी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा बाड़मेर के आदर्श विध्या मंदिर हरसानी तथा नोबल्स मयूर अकादमी से पूर्ण की, स्नातक करने के लिए रविंद्र सिंह भाटी ने मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया तथा 2015 में अपना स्नातक पूर्ण करने के उपरांत, राजस्थान के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर से LLB की पढ़ाई प्रारंभी की और इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते रविंद्र सिंह भाटी का रुजान राजनीती की और बढ़ा।

रविंद्र सिंह भाटी की प्रसिद्धि का कारण और राजनीतिक जीवन

रविंद्र सिंह भाटी 2016 से छात्र हितों को लेकर राजनीति में सक्रिय हुए, 2016 में में जय नारायण विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुणाल सिंह भाटी के साथ इनकी घनिष्ठ मित्रता थी, उन्होंने छात्र हितों के लिए आवाज उठाई ओर कई धरणे भी दिए। समय के साथ रविंद्र सिंह भाटी छात्र चुनाव में भी सक्रिय होने लगे। स्टूडेंट को इनके काम करने का और बोलने का तरीका काफी पसंद आया और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स द्वारा कहने पर रविंद्र सिंह भाटी 2019 के छात्र चुनाव में खड़े होने के लिए तैयार हुए, उनके अथक प्रयास के उपरांत भी जब ABPV से टिकट नहीं दिया गया, तो रविंद्र सिंह भाटी ने छात्र शक्ति को आधार मानकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। (ravindra singh bhati ka jivan parichay/रविंद्र सिंह भाटी विकिपीडिया)

रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय रूप से 1294 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराते हुए जय नारायण विश्वविद्यालय का अध्यक्ष चुन लिय, रविंद्र सिंह भाटी की यह जीत जय नारायण यूनिवर्सिटी की इतिहासिक जीत थी क्युकी कई सालों के बाद किसी ने इतने अधिक वोटों के साथ निर्दलीय चुनाव जीता था। कोरोना महामारी के कारण 2019 से लेकर 2023 में किसी भी प्रकार के छात्रचुनाव नहीं हुए जिसके परिणाम स्वरूप रवींद्रसिंह 2019 से 2021 तक अध्यक्ष पद पर रहे। छात्र नेता का चुनाव रविंद्र सिंह भाटी के राजनीतिक जीवन का प्रथम कदम था, छात्र नेता का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत भी रविंद्र सिंह भाटी ने समय- समय पर युवाओं के लिए अपनी आवाज उठाई।

13 सितंबर 2021 की घटना जब रविंद्र सिंह भाटी ने जयपुर में राजस्थान की विधानसभा का घेराव किया, राजस्थान की हर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से फीस के नाम पर लूटा जा रहा है, जिसका प्रतिरोध करने के लिए छात्रशक्ति को एकत्रित किया, राजस्थान की हर यूनिवर्सिटी में गए और वहा जाकर छात्रों को संबोधित किया और उनमे जागरूकता फैलाई, छात्रों से 13 सितंबर 2021 को विधानसभा घेराव के बारे में अवगत किया, जैसे ही राजस्थान सरकार को इस होने वाले घेराव का पता चला, सरकार ने स्टूडेंट्स को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया, किन्तु पुलिस बल भी छात्रशक्ति को रोक नहीं पाया।

13 सितंबर 2021 को 5000 विधार्थीयों के साथ विधान सभा पहुचे, घेराव के पीछे रविंद्र सिंह भाटी का यह लक्ष्य था की इस घेराव के माध्यम से छात्रों की समस्याओ को सरकार तक पहुचा पाए। इस घेराव के उपरांत रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान के युवाओं के प्रसिद्ध चेहरे बन गए। (Ravindra singh bhati biography :रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय)

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी

रविंद्र सिंह भाटी, शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक के उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए। 28 अकटुम्बर 2023 को इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविंद्र सिंह भाटी के अथक प्रयास के बावजूद भी रविंद्र सिंह भाटी को बीजेपी की सीट नहीं मिली, बीजेपी की सीट स्वररूप सिंह खारा को दी गई, जिस कारण रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया, और उन्होंने चुनाव लड़ा भी और 3950 वोटों से विजय प्राप्त करके नया इतिहास रचा।

Ravindra Singh Bhati Mobile Number

7742158035

रविंद्र सिंह भाटी कौन है ?

रविंद्र सिंह भाटी वर्तमान में बाड़मेर के शिव विधान सभा क्षेत्र के विधायक है।

रवीद्र सिंह भाटी राजस्थान की किस विधानसभा क्षेत्र के विधायक है?

रवीद्र सिंह भाटी राजस्थान की शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।

यह भी पढे:-

Sara Tendulkar Biography, Wikipedia, Age, Height, Weight, Husband, Boyfriend, Family, Net Worth

Shivangi Kolhapure Biography, Wiki, Age, Husband, Family

Suraj Nambiar Biography, Wiki, Age, Height , Weight, Wife, Girlfriend, Family, Networth, Current Affairs

2 thoughts on “Ravindra singh bhati biography, रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय”

Leave a Comment